फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protest against the order to make birth certificates of children begins

Amethi News: बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के आदेश का विरोध शुरू

Tue, 01 Oct 2024 04:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 01 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Protest against the order to make birth certificates of children begins
अमेठी सिटी। शिक्षा विभाग ने अगले सत्र की शुरुआत से बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की जिम्मेदारी विद्यालय के प्रधानाचार्यों को दी है। इसको लेकर शिक्षक व प्रधानाचार्याें में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा के अतिरिक्त अन्य कार्यों का बोझ जबरन लादना गलत है।
विज्ञापन

बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनवाना होगा। इसके बाद उसे पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ने कहा कि इस तरह के आदेश का दुष्प्रभाव पूरी शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है। शिक्षणेत्तर कार्यों में शिक्षक इतने ज्यादा उलझ गए हैं कि मूल कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बाद में शिक्षा कमजोर होने का आरोप भी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों पर ही लगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस आदेश का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

शाहगढ़ विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अफुइया के प्रधानाचार्य शशांक शुक्ल का कहना है कि जन्म प्रमाणपत्र बनवाने का कार्य ग्राम पंचायत, राजस्व व नगर निकाय के माध्यम से कराया जाना चाहिए, लेकिन हर तरह की जिम्मेदारी शिक्षकों पर ही थोपी जा रही है। प्राथमिक शिक्षक संघ गौरीगंज के अध्यक्ष व प्राथमिक विद्यालय सोंगरा के प्रभारी प्रधानाचार्य गंगाधर शुक्ल का कहना है कि जन्म प्रमाण बनवाने का कार्य शिक्षकों से कराना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed