फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Priyanka showed her affection towards Amethi through road show.

Amethi News: रोड शो से प्रियंका ने दिखाया अमेठी के प्रति अपनत्व

Sun, 19 May 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 19 May 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Priyanka showed her affection towards Amethi through road show.
रोड शो में प्रियंका गांधी
अमेठी सिटी। प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार खत्म होने के दो घंटे पहले तक रोड शो किया। उन्होंने रोड शो के लिए अमेठी व रायबरेली के बार्डर पर स्थित जायस को चुना। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के साथ ही रायबरेली के लोगों को साधने का प्रयास किया। गहरे नीले रंग के सूट में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ वह कार वाहन की छत पर सवार रहीं। इस दौरान दूर से ही लोगों का अभिवादन किया तो साथ चल रहे कार्यकर्ताओं का भी ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

जायस में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने लोगों से मिलने में प्रोटोकाल का भी बहुत ख्याल नहीं रखा। हर वर्ग के लोगों के साथ ही महिलाओं व युवाओं से उन्होंने मुलाकात की। सर्कुलर रोड पर रोड शो के दौरान एक युवक उनके वाहन पर भी जबरन चढ़ गया। सुरक्षा गार्डों ने युवक को धक्का देकर उतारना चाहा तो प्रियंका गांधी ने रोक दिया। इस दौरान उन्होंने युवक से थोड़ी बात भी की, बाद में युवक सेल्फी लेकर नीचे उतर गया। इसी तरह रास्ते में बुके लेकर खड़े पुरुषों व माला लेकर खड़ी महिलाओं के पास वाहन रोक दिया। भेंट स्वीकार करने के बाद ही आगे बढ़ी।
विज्ञापन

अपने बीच देखकर उत्साहित हुईं महिलाएंकांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को अपने बीच पाकर लड़कियों व महिलाओं की खुशी देखते ही बन रही थी। कई माएं अपने बच्चों को दूर से दिखा रही थी कि देखो प्रियंका गांधी आ रही हैं। वहीं कई महिलाओं ने नकाब के अंदर से प्रियंका गांधी को देखा व कैमरे में तस्वीर भी उतार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed