{"_id":"6ae788787cee3fb39e0f9ca4","slug":"prison-with-a-capacity-of-990-inmates-is-ready-amethi-news-c-96-1-ame1002-179545-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 990 बंदियों की क्षमता वाला कारागार तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 990 बंदियों की क्षमता वाला कारागार तैयार
Mon, 02 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले को जल्द ही नया जिला कारागार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। 990 बंदियों की क्षमता वाले नवनिर्मित जिला कारागार का निर्माण पूरा हो चुका है। अब इसे संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। रविवार को जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कारागार का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। अमेठी-ककवा ओवरब्रिज के नीचे अधूरी पड़ी सर्विस रोड का भी निरीक्षण कर शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। कारागार के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्रा ने डीएम को बताया कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने बैरक, हाई सिक्योरिटी बैरक, आवासीय परिसर, रसोईघर, शौचालय, पाठशाला, वॉच टावर, मल्टीपर्पज हॉल और गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत कनेक्शन और सुरक्षा इंतजामों की भी जानकारी ली। डीएम ने सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद जिलाधिकारी ने अमेठी-ककवा ओवरब्रिज के नीचे निर्माणाधीन सर्विस रोड का जायजा लिया। सेतु निगम के अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह ने बताया कि अधिकांश सर्विस लेन का निर्माण पूरा हो चुका है। करीब 25 से 30 मीटर हिस्से का निर्माण शेष है। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अमेठी अभिनीत कुमार, एसडीएम गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।