{"_id":"66734163c1286dd16d02b30c","slug":"principal-should-have-leadership-ability-amethi-news-c-96-1-ame1002-120647-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रधानाचार्य में होनी चाहिए नेतृत्व की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रधानाचार्य में होनी चाहिए नेतृत्व की क्षमता
Thu, 20 Jun 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण को संबोधित करते वक्ता।
अमेठी। जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से परतोष स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्रामभारती चल रहे काशी प्रदेश के 12 जिलों के 40 प्रधानाचार्यों के प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ।
जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित ने कहा कि प्रधानाचार्य अपनी वाटिका का कुशल माली भी होता है, इसके संरक्षण में तरह-तरह के पुष्प मिलते हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श विद्यालय के प्रधानाचार्य में शैक्षणिक, प्रशासनिक व सामाजिक दायित्व होना चाहिए। प्रधानाचार्य में नेतृत्व करने की क्षमता होनी चाहिए।
संभाग निरीक्षक वीरेंद्र सिंह व कमलेश ने आठ दिन के कार्यक्रमों में सतत योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य संतोष मिश्र, रमाकांत त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा, रामनयन, विवेक शर्मा, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद