फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Primar schools will be open from today

आज से खुल जाएंगे सभी प्राथमिक स्कूल

Tue, 31 Aug 2021 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Primar schools will be open from today
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 से बचाव के लिए 23 मार्च से बंद जिले के 1,732 प्राथमिक स्कूल भी बुधवार से खुल जाएंगे। विभाग के निर्देश पर इन स्कूलों में कक्षा संचालन की तैयारी मंगलवार को पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

यूपीएस की तरह पीएस में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते हुए कक्षाओं का संचालन होगा। विभाग ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को शैक्षिक रोस्टर तैयार करने की जिम्मेदारी देते हुए पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 1,140 प्राथमिक स्कूल, 196 कंपोजिट स्कूल, 390 वित्त विहीन मान्यता प्राप्त स्कूल के अलावा पांच मदरसा व एक संस्कृत विद्यालय (कुल 1,732) का संचालन होता है। इन स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में कुल 1,31,296 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के चलते 13 मार्च से इन स्कूलों में विद्यार्थियों के आने पर रोक लगा दी गई थी। तब से लेकर अब तक यह विद्यार्थी या तो घर पर रह कर ऑनलाइन या फिर अपने मन से पढ़ाई कर रहे थे। कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार में कमी आने के बाद पहले उच्च शिक्षण संस्थानों, फिर माध्यमिक स्कूलों व तीसरे चरण में उच्च प्राथमिक स्कूलों के बाद चौथे चरण में प्राथमिक स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया है।
शासन का निर्देश मिलने के बाद विभाग इन स्कूलों को खोलने की तैयारी पूरी कर चुका है। स्कूलों में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए बुधवार से संचालित होने वाले कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में बच्चों को मास्क के प्रयोग पर प्रवेश मिलेगा तो सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार उनके बैठने का स्थान निर्धारित किया जाएगा।
स्कूलों में अलग-अलग छात्र संख्या होने से बेसिक शिक्षा विभाग ने सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक को साैंपते हुए शैक्षिक रोस्टर तैयार कर कोविड बचाव के बीच बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया है।

बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि स्कूल संचालन के दौरान जारी नियमों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा। प्रधानाध्यापक को ही यह सुनिश्चित करना होगा कि सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार शैक्षिक कार्य संपन्न हो। इसे तोड़ने की स्थिति में जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed