फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   president and vice president of udyog vyapar mandal resigned

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष का इस्तीफा

Sat, 11 Sep 2021 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
president and vice president of udyog vyapar mandal resigned
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष ने संगठन से त्यागपत्र दे दिया। इस्तीफा देते हुए संगठन मंत्री रवींद्र तिवारी की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री थे। शुक्रवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को त्यागपत्र भेजकर उन्होंने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया था। रवींद्र त्रिपाठी के इस्तीफे के तत्काल बाद शनिवार को अमेठी के संगठन जिलाध्यक्ष राजेश अग्रहरि (जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी) व जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने भी अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन

राजेश अग्रहरि ने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी की कर्मठता व व्यापारियों के प्रति संघर्ष शीलता को देखते हुए मैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़ा था। अमेठी के व्यापारियों के आदेश पर हमने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में जिलाध्यक्ष का पद ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जबकि रवींद्र त्रिपाठी ने उपेक्षा के चलते त्यागपत्र दे दिया है तो मेरा पद पर बने रहना उचित नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष न होने के नाते राजेश अग्रहरि ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को भेज दिया है। राजेश ने बताया कि उनके साथ जिला प्रभारी हरिकेश श्रीवास्तव, सियाराम सोनी व युवा जिलाध्यक्ष सोनू यज्ञ सैनी ने भी इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed