फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Preparations to start bus service from three blocks

Amethi News: तीन ब्लॉकों से बस सेवा शुरू करने की तैयारी

Fri, 17 Apr 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Preparations to start bus service from three blocks
अमेठी। ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत मोटर मालिकों के आवेदन के आधार पर तीन ब्लॉकों से बसों का संचालन शुरू किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। मुख्यालय स्तर से अनुमति मिलते ही बसों का संचालन शुरू होगा। प्रत्येक बस दिन में दो चक्कर लगाएगी, जिससे गांवों का सीधा संपर्क भी जिला मुख्यालय से स्थापित होगा।
विज्ञापन



पहली बस बाजारशुकुल ब्लॉक से संचालित होगी। यह बस बाजारशुकुल से जामों होते हुए जगदीशपुर पहुंचेगी और वहां से गौरीगंज मुख्यालय तक जाएगी। इसके बाद, उसी मार्ग से वापस लौटेगी। दूसरी बस अमेठी से चलेगी, जो करौंदी और मिश्रौली होते हुए डेढ़पासर तक पहुंचेगी। वापसी में यह बस अमेठी होते हुए गौरीगंज जाएगी।
विज्ञापन



तीसरी बस भादर ब्लॉक से संचालित होगी, जो टीकरमाफी, करौंदी, तिवारीपुर, बहोरापुर, बेनीपुर, रामनगर, मुंशीगंज और दरपीपुर जैसे कई गांवों को जोड़ते हुए गौरीगंज पहुंचेगी। यह रूट सबसे अधिक गांवों तक कनेक्टिविटी बनाएंगी। ग्रामीण अंचल से जुड़ी बस सेवा शुरू होने से दैनिक यात्रियों के साथ छात्रों व कामगारों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक कई गांवों से जिला मुख्यालय तक पहुंचने में लोगों को निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द शुरू होगा संचालन
एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि चयनित रूटों का प्रस्ताव भेज दिया गया है और संचालन से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अन्य ब्लॉकों से भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जिन्हें प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। आने वाले समय में नए रूटों पर बस सेवा शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed