फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pregnant women kept visiting hospitals

Amethi News: अस्पतालों के चक्कर लगाती रही प्रसव पीड़िता

Tue, 05 Aug 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women kept visiting hospitals
सिंहपुर (अमेठी)। दर्द से कराहती प्रसव पीड़िता को संवेदनहीन चिकित्सक एक से दूसरे अस्पताल का चक्कर लगवाते रहे। रायबरेली जिला महिला चिकित्सालय में प्रसूता ने बालिका को जन्म दिया। चिकित्सकों ने जन्म के बाद नवजात को लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



सकतपुर निवासी अंकित की पत्नी सरिता को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक की गैर मौजूदगी में स्टाफ नर्स प्रसव कराने लगी। सफल न होने पर स्वशासी मेडिकल कालेज तिलोई रेफर कर दिया। एंबुलेंस न मिलने पर अस्पताल के एक कर्मी की गाड़ी किराए पर लेकर परिजन मेडिकल कालेज तिलोई पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद महिला चिकित्सक ने उसे एम्स रेफर कर दिया। प्रसव पीड़िता की सास केतकी देवी एंबुलेंस से उसे एम्स लेकर पहुंचीं।
विज्ञापन



इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बेड खाली न होने से लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन जिला महिला चिकित्सालय जान चाहते थे लेकिन एंबुलेंस चालक ने इन्कार करते हुए उन्हें छोड़ दिया। परिजन निजी वाहन से जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे जहां महिला चिकित्सक की देखरेख में रात लगभग आठ बजे प्रसव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवजात को प्राइवेट अस्पताल के चाइल्ड आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि प्रसूता की हालत ठीक है। इस संबंध में पूछे जाने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि प्रसव के लिए आई महिला की हालत गंभीर होने की जानकारी एएनएम ने उन्हें नहीं दी। इस वजह से रेफर करने में देरी हुई। इस संबंध में संबंधित एएनएम से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed