फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   PRD Jawan's health deteriorated on the way and he died

Amethi News: रास्ते में पीआरडी जवान की बिगड़ी तबीयत, मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
PRD Jawan's health deteriorated on the way and he died
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के रघईपुर गांव निवासी पीआरडी जवान शनिवार सुबह ड्यूटी कर घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। किसी तरह वह घर पहुंचा, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रघईपुर मजरे नेवादा कनू गांव निवासी राजेंद्र सरोज (49) पीआरडी जवान थे। वर्ष 2011 में वह पीआरडी में भर्ती हुए थे। इस समय वह संग्रामपुर थाने में ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार को वह थाना क्षेत्र के गोरखापुर विशेषरगंज स्थित बैंक में ड्यूटी करने गए थे। शनिवार सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। परिजनों के अनुसार रास्ते में अचानक उनके सीने में दर्द महसूस हुआ। राजेंद्र किसी तरह घर पहुंचे, जहां उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जब तक परिजन अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



घटना की जानकारी मिलते ही साथी पीआरडी जवान पीड़ित के घर पहुंचे। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मामला हार्टअटैक का लग रहा है। राजेंद्र सरोज के दो बेटियां रेशमा और रोशनी हैं, जिनका विवाह हो चुका है। 12 वर्षीय बेटा साहिल अभी पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद पत्नी कंचन देवी, बच्चों सहित अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed