{"_id":"666a153c1280f4ee6e0fc564","slug":"prayagraj-special-reached-three-hours-late-passengers-upset-amethi-news-c-96-1-ame1002-120304-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तीन घंटे देरी से पहुंची प्रयागराज स्पेशल, यात्री हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तीन घंटे देरी से पहुंची प्रयागराज स्पेशल, यात्री हुए परेशान
Thu, 13 Jun 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। दोहरीकरण व विद्युतीकरण के बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। बुधवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। भोपाल-प्रतापगढ़ व उद्योगनगरी एक्सप्रेस दो घंटा तो नीलाचल व जनता एक्सप्रेस एक घंटे देरी से पहुंची। सर्वाधिक परेशानी प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। दैनिक यात्री भी समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाए।
बुधवार को भोपाल-प्रतापगढ़ एक घंटे देरी से चली। दिन में सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ प्रयागराज के लिए संचालित लखनऊ-प्रयागराज संगम स्पेशल ट्रेन साढ़े तीन घंटा देरी से गौरीगंज पहुंची। ट्रेन अपने निर्धारित 9:17 बजे के स्थान पर 12:10 बजे पहुंची। प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इसी तरह देहादून-वाराणसी एक घंटा, पुरी-दिल्ली नीलाचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटा व उद्योग नगरी दो घंटा विलंब से संचालित हुई।
इसके अतिरिक्त वाराणसी-देहरादून एक घंटा तो हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल भी 30 मिनट देरी से गौरीगंज पहुंची। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेन अपरिहार्य कारणों से कुछ विलंब से संचालित हुईं। ट्रेनों के स्थिति की सूचना का प्रसारण कर यात्रियों को वेटिंग रूम में प्रतीक्षा करने की व्यवस्था बनाई गई है।