फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pratapgarh's cloth merchant was made unconscious and his throat was slit

Amethi News: प्रतापगढ़ के कपड़ा व्यवसायी को बेहोश कर काटा था गला

Mon, 12 Jan 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 12 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh's cloth merchant was made unconscious and his throat was slit
अमेठी सिटी। प्रतापगढ़ के चौक बाजार निवासी कपड़ा व्यवसायी विजय सिंह की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। तंत्र-मंत्र से आराम न होने, आर्थिक नुकसान और लगातार धनराशि की मांग से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया गया। जायस के छोटा गोरियाना कस्बा निवासी राजन सोनकर ने तीन साथियों के साथ मिलकर पहले विजय पर वार कर बेहोश किया। बाद में तीन साथियों ने हाथ -पैर पकड़े और उसने सिर को धड़ से अलग कर दिया।
विज्ञापन



एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि एसओजी प्रभारी अनूप सिंह और जायस प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल गतिविधि और सीसीटीवी फुटेज की कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों की पहचान की। इसी बीच पता चला कि तिरफला चौराहे के पास से छोटा गोरियाना कस्बा निवासी राजन सोनकर उर्फ निरहू, सौरभ सोनकर, प्रदीप उर्फ तूफानी सोनकर और अजय सोनकर कहीं भागने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



पूछताछ में मुख्य आरोपी राजन सोनकर ने बताया कि वह और उसकी मां विजय सिंह से झाड़-फूंक कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर खर्च बढ़ता गया। इसी बीच धनराशि की मांग जारी रहने से तनाव बढ़ा। राजन ने साथियों संग साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घर के पास गदहिया तालाब के पास स्थित पुराने कुएं में विजय का सिर भी बरामद किया है। उनके पास से गडासा, चार मोबाइल फोन, मृतक के कपड़े, ईंटें और घटना में प्रयुक्त कार व अन्य सामग्री बरामद की है। एसपी ने बताया कि सफल कार्रवाई करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed