फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Prashant Veer of Gujipur will hit fours and sixes in UP T20 League cricket league

Amethi News: यूपी टी 20 लीग क्रिकेट लीग में गूजीपुर के प्रशांत वीर लगाएंगे चौके-छक्के

Thu, 24 Aug 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Prashant Veer of Gujipur will hit fours and sixes in UP T20 League cricket league
प्रशांत वीर
अमेठी। लगन और मेहनत कामयाबी की सीढ़ी है। संग्रामपुर ब्लॉक के गूजीपुर निवासी रामेंद्र तिवारी के पुत्र प्रशांत वीर ने कर दिखाया है। कानपुर में 30 अगस्त से होने वाली यूपी टी 20 लीग क्रिकेट लीग में नोएडा सुपर किंग्स में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ प्रशांत वीर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इनके चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के संग्रामपुर ब्लॉक के गांव गूजीपुर निवासी रामेंद्र त्रिपाठी के बड़े बेटे प्रशांत वीर त्रिपाठी का चयन 30 अगस्त से 16 सितंबर तक कानपुर में होने वाली यूपी टी 20 लीग क्रिकेट लीग में नोएडा सुपर किंग्स टीम में हुआ है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार और नीतीश कुमार के साथ प्रशांत वीर टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रशांत वीर की प्राथमिक शिक्षा ब्लॉक संग्रामपुर के भारद्वाज एकेडमी एवं केपीएस स्कूल में हुई। प्राथमिक शिक्षा के ही दौरान इन्हें क्रिकेट के प्रति विशेष रूचि थी। शहर स्थित भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में तैनात क्रिकेट कोच गालिब अंसारी की देखरेख में क्रिकेट की तैयारी शुरू की। इनका चयन स्पोर्ट हॉस्टल मैनपुरी में हो गया। मैनपुरी से ही कक्षा 9 और 10 की परीक्षा पास की। इस वर्ष सहारनपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत वीर स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अंडर -19 टीम में प्रतिभा कर चुके हैं। भाजपा नेता सुधांशु शुक्ला ने कहा कि यह अमेठी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रशांत को शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की बात कही। वहीं अनुज सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, राजीव सिंह, शैलेश सिंह, अंकुर सिंह, रिजवान आदि ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed