फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pradhan's brother murdered by attacking with rod and brick

Amethi News: रॉड और ईंट से हमलाकर प्रधान के भाई की हत्या

Sun, 30 Jun 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Jun 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's brother murdered by attacking with rod and brick
अजय सिंह फाइल फोटो
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात कुछ हमलावरों ने ग्राम प्रधान के भाई की लोहे की राॅड व ईंट से हमला कर हत्या कर दी। साथी को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वारदात के समय प्रधान का भाई अपने साथी के साथ बाइक से घर जा रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


अमेठी कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत कडेर गांव निवासी ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम 6:00 बजे थाना क्षेत्र के गांव शहरी निवासी सौरभ सिंह अपनी बाइक से उनके घर आए। उनके छोटे भाई व मुर्गी फाॅर्म संचालक अजय कुमार सिंह (45) को साथ लेकर अमेठी जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

बताया कि करीब 8:45 बजे सौरभ सिंह भाग कर उनकी गोशाला पर आए, और बताया कि अजय सिंह को अमेठी से वापस आते समय बेनीपुर से कडेर गांव मोड़ के आगे पुलिया के पास अमेठी क्षेत्र के छोटा रामनाथपुर निवासी मोनू पासी, बेनीपुर निवासी सागर वर्मा व अन्य लोग शराब के नशे में गाड़ी रोक कर गिरा दिया और ईंट एवं सरिया से हमला कर घायल कर दिया है। अजय बेहोशी की हालत में पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों में जबरदस्त आक्रोश
खबर मिलते ग्राम प्रधान व अन्य परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। जख्मी हालत में पड़े मिले अजय सिंह को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान ने साजिश कर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना से लोगों में आक्रोश था, लेकिन एसपी के समझाने पर मामला शांत हुए।
शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सीओ लल्लन सिंह, सीओ मुसाफिरखाना, एसओ अमर सिंह, जामों एसओ विनोद सिंह समेत कई थानों की पुलिस, पीएसी गांव में तैनात रही। शव के अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद
एसपी अनूप सिंह ने कहा कि अजय सिंह अपाचे बाइक से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर दो व्यक्तियों से विवाद हुआ। जिसमें अजय और उनके साथी को चोटें आई। दोनों को अमेठी सीएचसी लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया था। अभी मोनू पासी और एक अन्य व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।



बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया

कड़ेर गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान राज नारायण सिंह उर्फ कालू सिंह के चार पुत्र जिसमें अशोक सिंह, शिवकुमार सिंह, पवन कुमार सिंह और सबसे छोटा मृतक अजय कुमार सिंह थे। वर्तमान में पवन कुमार ग्राम प्रधान हैं। अजय कुमार सिंह समाजसेवा के साथ मुर्गी फाॅर्म संचालक थे। उनकी तीन बेटी हैं, जिसमें बड़ी बेटी मनु आईएएस की तैयारी कर रही है। जुड़वा बेटियां तनु और तान्या अमेठी से ही स्नातक कर रही हैं। सबसे छोटा बेटा रुद्र प्रताप सिंह इस वर्ष इंटर पास किया है। इकलौता बेटा रुद्र और बड़ी बेटी मनु लखनऊ में रहकर पढ़ाई व तैयारी कर रहे हैं। अजय की पत्नी सुषमा उर्फ मोनू व बच्चों और अन्य परिवारजन का रोकर बुरा हाल है। पिता राज नारायण सिंह बेटे अजय का नाम लेकर रह रह कर बिलख कर रो पड़ते हैं। वह कहते हैं कि कभी जवाब नहीं देने वाला बेटा छोड़कर चला गया। कहा कि साजिश कर घटना की गई है। इसमें गांव का भी एक युवक का हाथ है, जो हमेशा राजनीतिक विद्वेष रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed