Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power out for 18 hours due to a fault

Amethi News: फॉल्ट से 18 घंटे गुल रही बिजली

Tue, 03 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 03 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Power out for 18 hours due to a fault
बाजार शुकुल। महोना और जगदीशपुर के बीच 33 केवी भूमिगत केबल में फॉल्ट आने से सोमवार भोर तीन बजे महोना और बाजार शुकुल विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 32 हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न मिलने से 1200 नलकूपों का संचालन भी बंद रहा। आपूर्ति ठप हुए 18 घंटे बीतने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


त्योहार के समय बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज के साथ कारोबार भी प्रभावित हुआ। होटल कारोबारियों ने दीपावली को देखते हुए दूध और उससे बने खाद्य पदार्थों का स्टॉक कर रखा था। बिजली न होने से फ्रीजर बंद रहे, जिससे उनमें रखा सामान खराब होने लगा। इससे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


होटल कारोबारी रामकुमार मौर्य और मनोज मौर्य ने बताया कि दीपावली के दौरान ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए दूध और उससे बने खाद्य पदार्थ पहले से ही स्टॉक कर लिए गए थे। बिजली आपूर्ति बंद होने से फ्रीजर काम नहीं कर सके और सामान खराब हो गया। इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ अखिलेश कुमार गिरि ने बताया कि 33 केवी भूमिगत केबल में फॉल्ट मिला है। मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed