फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power crisis from Gauriganj to Jagdishpur; people facing difficulties.

Amethi News: गौरीगंज से जगदीशपुर तक बिजली संकट, लोग परेशान

Mon, 14 Sep 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 14 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Power crisis from Gauriganj to Jagdishpur; people facing difficulties.
अमेठी सिटी। जिले में शनिवार रात बिजली संकट गहराने से हजारों उपभोक्ताओं को गर्मी और उमस में परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरीगंज खंड के आठ उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे तक बिजली की आवाजाही बनी रही, जबकि तिलोई, जगदीशपुर और फुरसतगंज क्षेत्रों में भी घंटों आपूर्ति बाधित रही। बिजली न मिलने से पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद रहीं, जिससे लोगों की रात जागकर कटी।
विज्ञापन


गौरीगंज खंड के बरनाटीकर, मऊ, जामों, बहोरखा, पनियार, मुसाफिरखाना, करपिया और थौरी उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रातभर अलग-अलग समय पर कई बार बिजली गुल हुई। उपभोक्ताओं ने बताया कि बार-बार कटौती के कारण पेयजल संकट भी खड़ा हो गया। बलराम ने कहा कि मोटर नहीं चलने से सुबह पानी भरने में दिक्कत हुई। अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि उमस भरी रात में पंखे-कूलर बंद रहने से परिवार परेशान रहा।
विज्ञापन


तिलोई खंड में शनिवार रात करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सेमरौता, जायस और तिलोई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में कई बार कटौती हुई। वहीं जगदीशपुर खंड के इन्हौंना, वारिशगंज, दिक्खनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में सात घंटे से अधिक बिजली गुल रही। दिन में भी ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के कारण कई बार आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed