फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   postal ballot voting completed preparations for

Amethi News: पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर तैयारी पूरी

Sat, 29 Apr 2023 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
postal ballot voting

completed preparations for
अमेठी। निकाय चुनाव में मतदान केंद्र पहुंचकर मत नहीं डाल सकने वालों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान कराने को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद नमूना डाक मतपत्र तैयार कर लिया गया है। एक मई तक संबंधित मतदाताओं को फार्म भरकर आरओ ऑफिस सूचना देनी होगी। निर्वाचन आयोग की ओर से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराने की व्यवस्था है। निकाय चुनाव में बुजुर्ग यानी 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले ऐसे मतदाता व दिव्यांगजन जो मतदेय स्थल तक पहुंचने में असमर्थ हैं, वह घर से मतदान कर सकते हैं। निर्वाचन कार्यालय की ओर से टीम गठित की जा रही है। ऐसे मतदाताओं को घर से मतदान करने के लिए (पोस्टल बैलेट से मतदान) प्रारूप तहसील परिसर स्थित आरओ के पास जमा करना होगा। प्रारूप के मिलने के बाद ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद नामित अफसरों के साथ टीम ऐसे मतदाताओं के घर पहुंच कर पोस्टल बैलेट से मतदान कराएगी।
विज्ञापन

आरओ/एसडीएम प्रीति तिवारी ने बताया कि ऐसे मतदाता प्रारूप पत्र भरकर एक मई तक आरओ कार्यालय में सूचना दें। उन्हें पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान कर सकें। बताया कि नमूना डाक मतपत्र तैयार कराया गया है। पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराए जाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed