{"_id":"6772f33f4763d3302204d426","slug":"post-mortem-report-did-not-reveal-the-mystery-of-death-viscera-safe-amethi-news-c-96-1-ame1002-132247-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं उठा मौत के रहस्य से पर्दा, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं उठा मौत के रहस्य से पर्दा, विसरा सुरक्षित
Tue, 31 Dec 2024 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामो थाना क्षेत्र के पूरे विन्ध्या दुबे मजरे गोगमऊ से 18 दिसंबर से लापता अधेड़ की मौत का रहस्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी साफ नहीं हुआ। विसरा सुरक्षित होने के बाद पुलिस मामले में हर पहलू की जांच कर रही है।
गांव निवासी सूर्य प्रकाश द्विवेदी (45) संदिग्ध हालात में 18 दिसंबर को लापता हो गए थे। इसके बाद पत्नी मंशा देवी ने लोरिकपुर गांव निवासी शिवम पांडेय पर लेनदेन के विवाद में घर पहुंचकर पिटाई करने का आरोप लगाया था। मामले में मारपीट का केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने नहर में गोताखोरों संग अन्य स्थानों पर तलाश भी करवाई, लेकिन पता नहीं चला था।
शनिवार को सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ स्थित नहर में शव मिलने के बाद परिजनों ने फिर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया, लेकिन मामले में कोई तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद भी पूरी नहीं हो सकी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ तो विसरा सुरक्षित किया गया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पूरे मामले के हर पहलू की जांच हो रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रूबीना।- फोटो : mathura
विज्ञापन