फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   POS machine will be tested along with fertilizer stock

पॉस मशीन के साथ उर्वरक के स्टॉक की होगी जांच

Sun, 14 Mar 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
POS machine will be tested along with  fertilizer stock
गौरीगंज (अमेठी)। सभी तरह के उर्वरक पर होने वाली ओवर रेटिंग व इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने थोक व फुटकर दुकानों का स्थलीय सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद कृषि विभाग ने टीम गठित कर अफसरों को उर्वरक की दुकान की जांच करने तथा पीओएस मशीन व भौतिक स्टॉक की जांच में भिन्नता मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति करने को कहा है।
विज्ञापन

किसानों को खेती-किसानी में आवश्यक उर्वरक निर्धारित रेट पर मुहैया कराने के लिए आधार बेस प्वांइट ऑफ सेल मशीन से बिक्री की व्यवस्था बनाई गई है।
प्वांइट ऑफ सेल मशीन से बिक्री नहीं कर ओवर रेटिंग व कालाबाजारी की शिकायत को शासन ने गंभीरता से लिया है।
निर्धारित रेट पर किसानों को समय से मांग के अनुसार उर्वरक मिल सके इसके लिए अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कृषि विभाग को पत्र भेजकर थोक व फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठान की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने 15 मार्च से 25 मार्च तक उर्वरक की शत-प्रतिशत दुकानों की जांच कराने के लिए टीम गठित की है।
गठित टीम को उर्वरक बिक्री केंद्रों की जांच के दौरान प्वाइंट ऑफ सेल मशीन में प्रदर्शित उर्वरकों का स्टॉक एवं बिक्री केंद्र पर मौजूद स्टॉक का मिलान करते हुए निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने को कहा है।

कृषि अधिकारी ने जांच के दौरान मशीन व मौजूद स्टॉक में भिन्नता होने पर कार्रवाई की संस्तुति करने को कहा है। कृषि अधिकारी ने बताया कि विक्रेता की ओर से उर्वरक की ओवर रेटिंग या कालाबाजारी करने की दशा में दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed