{"_id":"68828ed1fcdf68702a0d2d41","slug":"pooja-tops-in-general-knowledge-and-nandini-tops-in-essay-writing-amethi-news-c-96-1-ame1002-145310-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सामान्य ज्ञान में पूजा व निबंध में नंदिनी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सामान्य ज्ञान में पूजा व निबंध में नंदिनी अव्वल
Fri, 25 Jul 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल सरमे में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य ज्ञान व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सोनम द्वितीय और शिवचंद्र तृतीय स्थान पर रहे। वहीं निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रिंकल को द्वितीय और श्रेयांश को तृतीय स्थान मिला। दोनों प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की विषय वस्तु की समझ, अभिव्यक्ति क्षमता और तर्कशक्ति को उजागर करने वाली रहीं।
प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रसाद ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ लेखन और विचार अभिव्यक्ति की कला को भी विकसित करती हैं। उन्होंने मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी आगामी अवसरों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षक शिवमूर्ति यादव, ध्रुवराज सिंह और मनोज कुमार उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता की निष्पक्षता और गुणवत्ता की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।