{"_id":"637e657a509cf65ebc537913","slug":"pooja-and-saif-wins-trophy-in-long-jump-amethi-news-lko658601050","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लंबी कूद में सैफ अली व पूजा ने जीती ट्र्र्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लंबी कूद में सैफ अली व पूजा ने जीती ट्र्र्राफी
विज्ञापन
अमेठी : आरआरपीजी कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाती प्रतिभागी खिलाड़ी। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर स्थित आरआरपीजी कॉलेज परिसर में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समाप्त हुई। प्रतियोगिता की लंबी कूद के पुरुष वर्ग में सैफ अली तो महिला वर्ग में पूजा सिंह ने ट्राफी पर कब्जा किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियनशिप पर छात्र-छात्राओं का बराबर का कब्जा रहा। समापन के दौरान एडीएम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
आरआरपीजी कॉलेज परिसर में सोमवार से शुरू हुई तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। लंबी कूद प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में सैफ अली, राजन मिश्र, आदित्य मिश्र तो महिला वर्ग में पूजा सिंह, पूर्णिमा पाडेय व प्राची तिवारी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में स्माइल रजा खान, योगेंद्र, मनीष वर्मा व महिला वर्ग में रिया गुप्ता, पूजा सिंह, आस्मा देवी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के चैंपियन पुरुष एवं महिला वर्ग को तीन-तीन मेडल प्राप्त हुए।
विज्ञापन
महिला वर्ग में आरती विश्वकर्मा, साक्षी चौहान, राची सिंह व पुरुष वर्ग में राजीव तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह तथा सौरभ कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। 5000 मीटर दौड़ महिला वर्ग में आरती विश्वकर्मा व पुरुष वर्ग में राजीव तिवारी तो महिला वर्ग की 200 व 400 मीटर दौड़ में साक्षी चौहान तथा पुरुष वर्ग में सौरभ कुमार विजेता रहे।
गोला फेंक, तार फेंक, चक्का फेंक महिला वर्ग में राची सिंह तथा पुरुष वर्ग में महेन्द्र प्रताप सिंह विजेता रहे। क्रीड़ा संयोजक डॉ. उमेश सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों से 252 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आए एडीएम न्यायिक राजकुमार द्विवेदी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समापन कार्यक्रम में एडीएम ने कहा कि सभी को अपने जीवन में किसी एक खेल को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। खेल से शरीर स्वस्थ होता है तो स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
प्राचार्य पीके श्रीवास्तव ने कहा कि खिलाड़ी को हार से निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि असफलता ही सफलता की कुंजी है। मौके पर क्रीड़ाधिकारी डॉ. दुष्यन्त प्रताप सिंह के साथ छात्रा काजल मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगिता में डॉ. भगवती थिटे व डॉ. शशि शेखर सिंह समेत कालेज के अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।