{"_id":"5e9dc0c08ebc3ed55a21b21b","slug":"political-office-raids-on-congress-office-in-amethi-amethi-news-lko5184203162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यालय पर छापामारी से सियासी पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यालय पर छापामारी से सियासी पारा चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। तहसील प्रशासन की ओर से रविवार देर शाम कांग्रेस केंद्रीय कार्यालय पर नायब तहसीलदार की अगुवाई में की गई छापामारी के बाद अमेठी का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बाद स्मृति इरानी ने भी ट्वीट किया इसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय पर किसी भी प्रकार की छापामारी से इन्कार करते हुए डीएम ने इसका खंडन किया।
25 मार्च से घोषित लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए राजनीतिक दलों के साथ ही कई स्वयं सेवी संगठन व संभ्रांत लोग आगे आए। इनकी ओर से जरूरतमंदों को राहत व सुरक्षा किट के साथ ही भोजन का पैकेट वितरित किया जा रहा है।
इसमें कांग्रेस पार्टी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी बीच रविवार देर नायब तहसीलदार बलवीर सिंह की अगुवाई में टीम ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर छापामारी शुरू कर दी। टीम की ओर से बंद कमरों को खोलने की बात पर मौजूद चौकीदार ने चाभी न होने की बात कही तो कुछ देर बाद नायब तहसीलदार यह कहकर वापस चले गये कि सुबह आएंगे।
विज्ञापन
चौकीदार की ओर से इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेसी आग-बबूला हो गये। कुछ ही देर बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि अमेठी में कोरोना पर राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण। गौरीगंज जिला कांग्रेस कार्यालय पर बिना कारण व वारंट प्रशासन छापा डालने पहुंचा, शायद राहुल गांधी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अमेठी की जनता को दी जा रही मदद योगी सरकार को हजम नहीं हुई।
इसी बीच केंद्रीय मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि कृपया फेक न्यूज न फैलाएं। आपके कार्यकर्ता 25 मार्च से अमेठी में इसी प्रशासन के माध्यम से पास लेकर घूम रहे हैं राहत देने के नाम पर।
इन्हीं लोगों ने अमेठी को कोरोना मुक्त रखा है। इन्हें परेशान एवं बदनाम न करें। इसके बाद तो आरोप प्रत्यारोप का शुरू हो गया। इसी बीच डीएम अरुण कुमार ने छापामारी का खंडन करते हुए लिखा कि एसडीएम गौरीगंज से जांच कराई गई। छापामारी की खबर असत्य एवं निराधार है।