{"_id":"6689d305f438f042fc036236","slug":"police-was-searching-for-the-murderer-of-bjp-panna-chief-dead-body-found-amethi-news-c-96-1-lu11005-121633-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाजपा पन्ना प्रमुख के हत्यारोपी को तलाश रही थी पुलिस, मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाजपा पन्ना प्रमुख के हत्यारोपी को तलाश रही थी पुलिस, मिली लाश
Sun, 07 Jul 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
मोनू फाइल फोटो
अमेठी। भाजपा पन्ना प्रमुख की हत्या में नामजद और फरार चल रहे मुख्य आरोपी का शनिवार की शाम संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। परिवार वालों ने जहर देकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
अमेठी के कडेर गांव के प्रधान पवन सिंह के भाई व भाजपा के पन्ना प्रमुख अजय सिंह की 28 जून को हत्या कर दी गई थी। ग्राम प्रधान ने क्षेत्र के ही बेनीपुर निवासी सागर वर्मा व इसी क्षेत्र के छोटा रामनाथपुर गांव निवासी मोनू पासी व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। बीस वर्षीय मोनू पासी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
शनिवार शाम मोनू पासी का शव संदिग्ध हालात में पड़ोसी गांव बड़ा रामनाथपुर के करीब स्थित ट्यूबवेल के पीछे तालाब के पास मिला। पुलिस ने मोनू पासी को जिंदा समझकर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर दिया। परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक के भाई अतुल सरोज का कहना है कि मोनू की पुलिस तलाश कर रही थी। वह न पुलिस को मिल रहा था न परिवार वालों के संपर्क में था। पता चला था कि वह सागर के साथ था, उसने आशंका जताई कि या तो उसके भाई ने जहर खा लिया या उसे जहर दे दिया गया है। उसने जांच की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
...तो लुधियाना में किसे ढूंढने पहुंची थी पुलिस
पुलिस सूत्रों का दावा है कि दो दिन पूर्व पुलिस को क्लू मिला था कि मोनू पासी पंजाब के लुधियाना में है। पुलिस ने लुधियाना व जालंधर में कुछ ठिकानों पर छापा मारा, पर वहां नहीं मिला था। दावा यहां तक किया गया था पुलिस के पहुंचने से कुछ घंटे पूर्व मोनू भाग निकला था। मोनू की यूं संदिग्ध हालात में लाश मिलना, यह चर्चा में रहा।
कोई बड़ी साजिश तो नहीं : ग्राम प्रधान पन्ना प्रमुख के भाई व मुकदमे के वादी प्रधान पवन सिंह का कहना है कि पुलिस मोनू की तलाश कर रही थी। लेकिन ढूंढ नहीं पाई थी। पुलिस उसे ढूंढने जालंधर व लुधियाना गई थी। घटना का कुछ भी खुलासा नहीं हुआ। मोनू पासी की संदिग्ध हालात में लाश मिली है। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि उनके भाई की हत्या में कोई बड़ी साजिश हो सकती है।
झोले में सल्फास की शीशी मिली
अमेठी क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था। उसकी पहचान परिवार वालों ने मोनू पासी के रूप में किया है। वह अजय सिंह की हत्या के मामले में आरोपी था। जहां शव मिला है। वहां एक झोले में सल्फास की शीशी मिली थी। मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अनूप कुमार सिंह, एसपी अमेठी