फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police stopped former MLC going to Prayagraj in support of Shankaracharya

Amethi News: शंकराचार्य के समर्थन में प्रयागराज जा रहे पूर्व एमएलसी को पुलिस ने रोका

Thu, 29 Jan 2026 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police stopped former MLC going to Prayagraj in support of Shankaracharya
प्रयागराज जा रहे कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह को गौरीगंज में रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : प्रयागराज जा रहे कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह को गौरीगंज में रोकते पुलिसकर्मी।
अमेठी सिटी। कांग्रेस नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को बुधवार को पुलिस ने गौरीगंज में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रोक लिया। वे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में प्रयागराज संगम जाने की तैयारी कर रहे थे। मुंशीगंज के सेवई हेमगढ़ गांव से लगभग 150 समर्थकों के साथ उनका काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हुआ, लेकिन प्रशासन ने उन्हें नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी बुधवार को अपने पैतृक गांव से प्रयागराज के लिए निकले थे। उनका काफिला जैसे ही गौरीगंज पहुंचा, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दीपक सिंह को गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे बातचीत की। उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी और क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की और शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। करीब दो घंटे की बातचीत के बाद दीपक सिंह को गेस्ट हाउस से जाने दिया गया।
विज्ञापन

दीपक सिंह ने बताया कि उनकी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से दो बार फोन पर बातचीत हुई। शंकराचार्य ने उन्हें वाराणसी प्रस्थान की जानकारी दी, जिसके बाद उनका प्रयागराज जाने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed