फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police remained watchful, bounty killer surrendered in court

Amethi News: देख्रती रह गई पुलिस, इनामी हत्यारोपी ने किया कोर्ट में सरेंडर

Tue, 13 Aug 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 13 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Police remained watchful, bounty killer surrendered in court
अमेठी सिटी। भाजपा पन्ना प्रमुख अजय सिंह हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हत्यारोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पुलिस देखती रह गई। पुलिस हत्यारोपी को रिमांड पर लेने की कवायद में जुटी है। इस मामले में नामजद एक आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बेनीपुर गांव के पास 28 जून को बाजार से घर जा रहे बाइक सवार ग्राम प्रधान के भाई व भाजपा पन्ना प्रमुख अजय सिंह पर दबगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया था। हमले में अजय सिंह की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मोनू पासी और सागर वर्मा व अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच घटना के करीब 10 दिन बाद नामजद आरोपी मोनू पासी का घर के पास ही खेत में संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला था। लेकिन इस मामले का दूसरा आरोपी सागर फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी अनूप सिंह ने दो अगस्त को फरार हत्यारोपी सागर वर्मा पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए हाथ-पांव मारती रही और इनामी हत्यारोपी ने आठ अगस्त को सुल्तानपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जानकारी होने के बाद अब पुलिस हत्यारोपी सागर को रिमांड पर लेने की कवायद में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी सागर वर्मा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसे रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed