Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police is investigating attempt to kill youth by shooting him due to old enmity in Amethi

UP News: पुरानी रंजिश में गोली मारकर युवक की हत्या करने की कोशिश, लोगों को देख आरोपी फरार; पुलिस कर रही जांच

Sat, 28 Dec 2024 12:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

अमेठी में पुरानी रंजिश में गोली मारकर युवक की हत्या करने की कोशिश की गई। गांव के लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Police is investigating attempt to kill youth by shooting him due to old enmity in Amethi
अस्पताल में भर्ती घायल, जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में शनिवार को पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई। गांव के लोगों को देखकर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल और परिवार के लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुनिया का पुरवा मजरे मऊ अतवारा गांव की है। गांव निवासी रंजीत कुमार (32) सुबह शौच के लिए निकला था। वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के कुछ लोगों ने इस पर हमला बोल दिया। पीट-पीटकर घायल कर दिया। गोली मारने का भी आरोप है। चीख पुकार सुन आसपास के लोग भागकर पहुंचे। 
विज्ञापन


लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। खबर मिली तो परिजन भागकर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 और एम्बुलेंस को फोन किया। आनन-फानन उसे जगदीशपुर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बोले-पुरानी रंजिश में हुआ हमला

घायल सहित परिजनों ने गांव निवासी एक युवक को आरोपित करते हुए जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश में हमला कर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगा रहे हैं। 

पूर्व में भाई की भी हुई थी पिटाई

घायल के भाई का आरोप है कि इसी मामले को लेकर पूर्व में उसकी नहीं पिटाई की जा चुकी है। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि उसके पिता को भी घसीटकर मारा गया था। उसे एक्सीडेंट की शक्ल दी गई थी।

स्कूल जाने पर बहन से होती है छेड़खानी

घायल की बहन का आरोप है कि स्कूल जाते समय गांव के दबंग उसके साथ छेड़खानी करते हैं। इससे वह डरी और सहमी रहती है। आरोप है कि इन सभी मामलों की शिकायत कई बार पुलिस से करने पर पुलिस सभी मामलों का प्रूफ मांगती है। आरोपी मनबढ़ और दबंग होने से परिवार के लोगों का गांव में रहना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed