फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police hands empty after 24 hours

Amethi News: 24 घंटे बाद पुलिस के हाथ खाली

Sun, 28 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 28 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police hands empty after 24 hours
मुर्गी फार्म संचालक के घर पहुंचे पूर्व एमएलसी।
संवाद न्यूज एजेंसी जामो (अमेठी)। मुर्गी फार्म पर संचालक की हत्या के मामले में पुलिस अहम सुराग हाथ लगने की बात पुलिस कह रही है। पुलिस की तीन टीमें कई बिंदुओं पर जांच कर संभावित लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। दूसरे दिन फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि 24 घंटे बाद भी हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा है। चौधरी का पुरवा लोरिकपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव की शनिवार को उनके फार्म हाउस पर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन

कांग्रेस का बूथ अध्यक्ष था मृतक
ओम प्रकाश कांग्रेस पार्टी का बूथ अध्यक्ष था। ओम प्रकाश की मौत के बाद रविवार को पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के साथ एक प्रतिनिधि मंडल उनके घर पहुंचा। परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ उन्हें शोक संवेदना जताते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार हर संभव मदद दिलाने के लिए पार्टी सदैव तत्पर है।
विज्ञापन

कड़ी से कड़ी मिलाने में जुटी पुलिसहत्या के बाद पुलिस की तीन टीम घटना की जांच में जुटी है। टीम को हत्या से जुड़े कई तथ्य भी मिले है लेकिन हत्या व तथ्यों के बीच बिखरी कड़ी जोड़ कर खुलासा करने में पुलिस 24 घंटे के बाद भी नाकाम साबित हो रही है। मृतक के फार्म हाउस से निमंत्रण जाने की बात चौकीदार से कहना, निमंत्रण नहीं जाना, रात में देर रात तक इंटरनेट मोबाइल पर चलना, चौकीदार को हत्या की जानकारी नहीं होना, सुबह भी बिना ओमप्रकाश को देखे चौकीदार का फार्म हाउस से जाना, मृतक की पत्नी के पहुंचने के बाद चौकीदार के पहुंचने व फोन से भाई को सूचना समेत कई ऐसे तथ्य हैं जिनकी कड़ी जोड़ कर सही तथ्य प्रकाश में लाना चुनौती बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रंजिश समेत अन्य बिन्दुओं को भी खंगालने में जुटी है। पुलिस सर्विलांस सेल की मशीन से इलेक्ट्रानिक साक्ष्य भी एकत्र कर अनावरण करने की कोशिश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में कई अहम सुराग लगे जल्द ही घटना का अनावरण होगा।


जल्द होगा मामले का खुलासा

ओम प्रकाश हत्याकांड का अनावरण करने के लिए एसएचओ, सर्विलांस टीम व स्वाट टीम को जिम्मेदारी दी गई है। सीओ के पर्यवेक्षण में पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। जांच में कई तथ्य प्रकाश में आए है। जल्द ही अनावरण करते हुए अभियुक्तों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. इलामारन जी- एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed