फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police deposited 1179 arms license

चुनाव को लेकर पुलिस ने जमा कराए 1,179 शस्त्र

Fri, 12 Mar 2021 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Police deposited 1179 arms license
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करा रही है।
विज्ञापन

आयोग व शासन के निर्देश पर एसपी ने इसके लिए जिले में अभियान चला रखा है। जिले में कुल वैध 7,395 शस्त्र के सापेक्ष अब तक 1,179 शस्त्र पुलिस की ओर से जमा कराए जा चुके हैं।
पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग भी सक्रिय हो गया है। एसपी दिनेश सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के शस्त्रधारकों से संपर्क कर उनका शस्त्र जमा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में कुल वैध शस्त्रधारकों की संख्या 7,395 है। गुरुवार शाम तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कुल 1,179 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं।
एसपी ने बताया कि सभी एसओ/एसएचओ को अपने क्षेत्र के सभी लाइसेंसधारियों का सत्यापन करने को कहा गया है। सत्यापन के दौरान जो लाइसेंसधारी शस्त्र के साथ बाहर रहे हैं या फिर जिनकेे शस्त्र किन्हीं भी कारणों से दुकान पर जमा हैं उन्हें सूचीबद्ध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिनके शस्त्र मौजूद हैं उन्हें अपना शस्त्र थाने व दुकान पर जमा कराने को कहा जा रहा है। बताया कि चुनाव की घोषणा होने के बाद जिनके शस्त्र स्वयं जमा नहीं किए गए होंगे उनके शस्त्र पुलिस द्वारा जमा करा लिए जाएंगे। चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कई प्रकार की कवायद जिले में संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed