फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police came close to the revelation of the murder of BJP booth president

Amethi News: भाजपा बूथ अध्यक्ष हत्याकांड खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

Mon, 24 Jul 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Police came close to the revelation of the murder of BJP booth president
गौरीगंज (अमेठी)। संग्रामपुर के धौरहरा गांव निवासी बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की हत्या के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। अब तक की जांच में आया है कि बूथ अध्यक्ष की हत्या आत्मसम्मान पर पहुंची ठेस के प्रतिशोध में की गई थी। संदिग्धों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद मिले अहम तथ्य के आधार पर अब पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

संग्रामपुर थानाक्षेत्र के धौरहरा निवासी भाजपा बूथ दिनेश सिंह (40) की मंगलवार भिटहरी के पास दो बाइक सवार बदमाशों के हमले के बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद पुत्री शालिनी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी संजय उर्फ मुन्ना सिंह, दीपक सिंह, पंचम सिंह व जनपद प्रतापगढ़ के थाना अंतू के जमादार का पुरवा मजरे उमरी निवासी रवि शंकर पांडेय के विरुद्ध केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

सात दिन की जांच में पुलिस को हत्या के कारणों में नए-नए चौंकाने वाले तथ्य मिल रहे हैं। मृतक भाई के केस में गवाही, ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की शिकायत व अन्य कारणों की आधारित जांच में अब तक पुलिस को आत्मसम्मान में पहुंची ठोस के प्रतिशोध में सोची-समझी रणनीति के तहत हत्या होने की बात प्रकाश में आ रही है। संदिग्धों से पूछताछ व इलेक्ट्रॉनिक जांच में मिले तथ्यों व घटना में शामिल लोगों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के बाद उनकी लोकेशन खोजते हुए गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य आरोपी को खोजने में नाकाम
दिनेश सिंह हत्याकांड में नामजद मुख्य आरोपी की ओर से वीडियो वायरल कर खुद को निर्दोष बताया गया। इतना ही नहीं चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी के बात करने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद भी पुलिस अब तक मुख्य आरोपी को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लोकेशन तलाश की जा रही है। संभावित स्थानों पर दबिश भी जा रही है।


जल्द होगा पर्दाफाश
भाजपा बूथ अध्यक्ष दिनेश सिंह की हत्याकांड की जांच चल रही है। दो टीम सक्रिय रूप से संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. इलामारन जी., एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed