{"_id":"6654f9bcc3b0da48f00576e9","slug":"poles-not-repaired-population-of-20-thousand-yearning-for-electricity-amethi-news-c-96-1-ame1002-119406-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहीं दुरुस्त हुए खंभे, बिजली को तरसी 20 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहीं दुरुस्त हुए खंभे, बिजली को तरसी 20 हजार की आबादी
Tue, 28 May 2024 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
नहीं दुरुस्त हुए खंभे, बिजली को तरसी 20 हजार की आबादी
शो-पीश बने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, गर्मी से राहत पाने की कोशिश नाकामरविवार को आई तेज आंधी में गिर गए थे दर्जनों खंभे व ट्रांसफॉर्मर
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी। तेज हवाओं से रविवार को जगह-जगह गिरे विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर, तार टूटने के बाद बाधित बिजली आपूर्ति दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाई। गर्मी में रात अंधेरे में बीती तो दिन में गर्मी से करीब 20 हजार की आबादी बेहाल रही। पावर कॉर्पोरेशन कर्मी लगातार आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में जुटे है। लेकिन सामानों की कमी से आपूर्ति बहाल कर पाना चुनौती भरा साबित हो रहा है। सामान उपलब्ध होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
जिले में लगातार पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल है। रविवार दोपहर आई तेज आंधी के चलते जगह-जगह पेड़ गिरने से विद्युत ट्रांसफार्मर तार व पोल टूट गए। क्षेत्र के पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के कोरारी, गंगौली, संग्रामपुर, महाराजपुर, कोहरा व रामगढ़ फीडर पर जगह-जगह विद्युत तार व पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। हवाएं बंद होने के बाद पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने मेहनत कर तकरीबन सभी फीडरों की आपूर्ति किसी तरह बहाल कर दी। लेकिन उपकेंद्र के गांव बारी का पुरवा, मटेरा, जगजोतपुर, सोइया, घाघूघर, सोरहियन का पुरवा, रामापुर, गड़ेरी समेत कई गांवों में हाईटेंशन लाइन व एलटी लाइन के विद्युत पोल, ट्रांसफाॅर्मर व तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। दो दिन से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब 20 हजार की आबादी परेशान है। रात अंधेरे में गुजरानी पड़ी तो दिन में गर्मी के बीच बिजली पानी हवा के लिए ग्रामीण परेशान हैं। वहीं सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठप पड़े हैं। इस भीषण गर्मी में लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है वहीं गर्मी के कारण लोग अपनी नींद नहीं ले पा रहे हैं। विद्युत आपूर्ति एवं इनवर्टर बंद होने से लोगों को अपने मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव व बाजार में जाना पड़ रहा है।
सामान मिलने के बाद ही हो पाएगी विद्युत आपूर्ति बहाल
पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई पंकज सिंह ने बताया कि तेज हवाओं का भारी असर रहा। सभी फीडरों पर विद्युत पोल टूट गए हैं। टूटे विद्युत पोल ट्रांसफाॅर्मर एवं तार की डिमांड बनाकर डिवीजन भेजा गया है। बताया कि वहां विद्युत पोल अभी नहीं हैं। जैसे ही सामान मिलता है बाधित सभी संबंधित गांवों की लाइन की मरम्मत करा कर आपूर्ति बहाल की जाएगी। उन्होंने बताया किया हाई टेंशन लाइन के टूटे विद्युत पोल एवं तार की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।