फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   pm modi rally today in amethi

तैयारियां पूरी, आज आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Thu, 24 Feb 2022 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
pm modi rally today in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को जिले में होंगे। वे कौहार में बंद पड़ी सम्राट साइकिल फैक्टरी के पास स्थित विशाल परिसर में दो जिलों की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी व प्रशासन ने पीएम के आगमन की सभी तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के दौरान अमेठी जिले की चार व सुल्तानपुर जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों की एक संयुक्त जनसभा बृहस्पतिवार को गौरीगंज के कौहार स्थित मैदान में होगी। तीन दिन पूर्व पीएम मोदी का कार्यक्रम मिलने के बाद से सभा स्थल पर तैयारियों में जुटे पार्टी व प्रशासन ने बुधवार को इसे अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है। प्रशासन की ओर से की जाने वाली समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। एडीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री करीब 12 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। बुधवार को भी डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी दिनेश सिंह ने सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों को देखने पहुंचे कमिश्नर व डीआईजी अयोध्या ने भी अफसरों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ जुटाने की तैयारी है। जनसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed