{"_id":"603e6e1b8ebc3ece7a782bb3","slug":"pm-kisan-nidhi-of-deceased-farmers-will-be-stopped-amethi-news-lko5675819146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि होगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि होगी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को सफल बनाने के लिए शासन ने वरासत अभियान के तहत सूचीबद्ध किसानों को योजना से लाभान्वित करने की योजना बनाई है।
कवायद सफल हो सके इसके लिए कृषि विभाग राजस्व विभाग से सूची प्राप्त कर मृत किसानों की सम्मान निधि बंद करते हुए आश्रितों का नाम जोड़ कर योजना से लाभान्वित करेगा।
केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पारदर्शी बनाने के साथ शत प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने के लिए अभियान संचालित करेगा। कवायद सफल हो इसके लिए अपर मुख्य सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने कृषि विभाग को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
पत्र में राजस्व विभाग से ऐसे किसानों की सूची प्राप्त करने को कहा है जिनके नाम 28 फरवरी तक चले वरासत अभियान के दौरान खतौनी पर आए हैं। सूची के आधार पर मृत किसानों की सम्मान निधि बंद करने के साथ आश्रित का आवेदन ओपेन सोर्स से कराते हुए सत्यापन कर योजना से लाभान्वित करने को कहा है।
अपर मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने निधि से लाभान्वित व वंचित किसानों से बीज गोदाम या कार्यालय में संपर्क कर मृत किसान के संबंध में सूचना देते हुए आश्रितों को योजना के तहत आवेदन करने को कहा है।
कृषि अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग से सूची प्राप्त कर मृत किसानों का नाम खारिज किया जा रहा है। आश्रितों के आवेदन की जांच कर आधार बेस पेमेंट विधि से पात्र मिलने पर सम्मान निधि से लाभान्वित करते हुए अप्रैल माह में निर्गत होने वाली किस्त खाते में अंतरित की जाएगी।