फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pledge to obey traffic rules

Amethi News: ट्रैफिक नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

Sun, 02 Nov 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Pledge to obey traffic rules
 एसपी कार्यालय के पास यातायात जागरूकता रैली में शामिल होने पहुंची छात्राएं। संवाद
अमेठी। यातायात माह का शुभारंभ शनिवार को शपथ ग्रहण और जागरूकता रैली के साथ हुआ। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने एमजेएस स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने बैनर और तख्तियों के माध्यम से लोगों से सड़क सुरक्षा का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक से 30 नवंबर तक जिलेभर में थानावार गोष्ठियां और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट लगाना, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना, तेज गति से वाहन न चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग न करना और तीन सवारी से बचना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन



एआरटीओ महेश बाबू ने बताया कि पूरे माह विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इस अवसर पर एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह, टीएसआई शोभनाथ, एमजेएस स्कूल प्रबंधक मंशाराम मौर्य, शिक्षकों और बच्चों सहित पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed