{"_id":"68fbd0d6e777fb2bb80c9fc8","slug":"pindoria-poore-ramdayal-marg-will-be-made-concrete-amethi-news-c-96-1-ame1002-150895-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पक्का बनेगा पिंडोरिया-पूरे रामदयाल मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पक्का बनेगा पिंडोरिया-पूरे रामदयाल मार्ग
Sat, 25 Oct 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नवीन बसावट योजना के तहत एक किलोमीटर लंबे पिंडोरिया-पूरे रामदयाल संपर्क मार्ग का डामरीकरण कराया जाएगा। एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल के प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया है। मानक के अनुसार दो माह में निर्माण पूरा कराने की तैयारी है।
गांव को जोड़ने वाला यह मार्ग बरसात के दिनों में दलदल में बदल जाता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग के पक्के निर्माण की मांग की जा रही थी। अब सड़क बन जाने से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। गांव निवासी अरुण पांडेय ने कहा कि पक्की सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज आसानी से बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
शिवकुमार ओझा और सूरज कुमार ने कहा कि यह सड़क आसपास के गांवों के लिए भी महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित मानक के अनुसार मार्ग का निर्माण दो माह के भीतर पूरा करा लिया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।