{"_id":"6432a6cfc730928d61000eb2","slug":"petrol-pump-salesman-absconded-with-80-thousand-rupees-amethi-news-c-13-1-174577-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेट्रोलपंप का सेल्समैन 80 हजार रुपये लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेट्रोलपंप का सेल्समैन 80 हजार रुपये लेकर फरार
Sun, 09 Apr 2023 05:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 09 Apr 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
पंप मालिक ने दी तहरीर, जांच की बात कहकर केस नहीं दर्ज कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जायस (अमेठी)। पेट्रोल पंप पर काम करने वाला सेल्समैन ब्रिकी का 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। दो दिन तक पंप पर नहीं आने के बाद संचालक ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पुलिस जांच के नाम पर केस दर्ज करने में टालमटोल कर रही है।
कस्बा के जगदीशपुर रोड पर जफर हैदर की समरनाज फीलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। पंप पर मुशर्रफ नगर निवासी दीपक सेल्समैन का काम करता है। दो दिन पहले ड्यूटी समाप्त होने के बाद दीपक ने मैनेजर को डेली बिक्री का हिसाब नहीं दिया। काफी देर होने के बाद मैनेजर ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि अभी आकर हिसाब करते हैं।
उस दिन वह मैनेजर के पास नहीं आया और दूसरे दिन ड्यूटी पर ही नहीं आया। दूसरे दिन जब मैनेजर फोन करने लगे तब उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। लगातार दो दिन तक दीपक पेट्रोल पंप पर नहीं पहुंचा तब संचालक जफर हैदर ने कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार पुलिस ने अब तक केस नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन
उधर पेट्रोल पंप के एक अन्य सेल्समैन बंटी ने बताया कि उससे भी दीपक ने जरूरी काम बताकर 40 हजार रुपये उधार लिया था। बाद में मांगने के बाद भी वह उसका पैसा वापस नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।