फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Petrol and Diesel Crisis: People Left Wandering at Pumps

Amethi News: पेट्रोल-डीजल का संकट, पंपों पर भटकते रहे लोग

Mon, 18 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Petrol and Diesel Crisis: People Left Wandering at Pumps
अमेठी। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच जिले में ईंधन संकट लगातार गहराता जा रहा है। रविवार को भी शहर और आसपास के कई पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत रही। कहीं तेल खत्म हो गया तो कहीं सीमित मात्रा में बिक्री की गई। इससे वाहन चालकों, किसानों और ट्रक चालकों की परेशानी बढ़ गई है। लोग पेट्रोल और डीजल के लिए दिनभर इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन



पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि तेल लेकर आ रहे टैंकर रास्ते में हैं और जल्द आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की अपील और वर्क फ्रॉम होम की चर्चाओं के बीच लोग पेट्रोल-डीजल जमा करने में जुटे हैं। इसका असर यह रहा कि कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन



घंटों इंतजार के बाद भी कई लोग खाली हाथ लौट गए। जिन पंपों पर तेल उपलब्ध था वहां ग्राहकों को सिर्फ 200 रुपये का पेट्रोल और 500 रुपये का डीजल दिया गया। रविवार को रेभा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल पूरी तरह खत्म हो गया। इससे यहां पहुंचे लोग खाली हाथ ही लौटने को मजबूर हुए। जबकि बाईपास स्थित पेट्रोल पंपों पर ट्रक चालकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक सवार अंकित सिंह ने बताया कि जरूरी काम से बाजार आए थे, लेकिन तीन पेट्रोल पंपों का चक्कर लगाने के बाद भी पेट्रोल नहीं मिला। कार चालक शादाब अहमद ने कहा कि परिवार के साथ सुल्तानपुर जाना था, लेकिन डीजल नहीं मिलने से यात्रा टालनी पड़ी। किसानों ने बताया कि डीजल की कमी से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है और खेतीबाड़ी का काम रुकने लगा है।

पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने की सूचना मिली है। तेल लेकर आ रहे टैंकर रास्ते में हैं और जल्द आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed