फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People took out an anti-terrorism march

Amethi News: लोगों ने निकाली आतंकवाद विरोधी यात्रा

Mon, 28 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 28 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
People took out an anti-terrorism march
जगदीशपुर कस्बे में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में जिलेभर में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है। रविवार को जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र से मुसाफिरखाना तक आतंकवाद विरोधी यात्रा निकाल कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र से एकजुट होकर लोग आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करते हुए सत्तेश्वर शिव मंदिर पहुंचे। यहां से यात्रा शुकुलबाजार रोड होते हुए जगदीशपुर चौराहे पर पहुंची, जहां आतंकवाद समाप्त करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई। यात्रा में संजय सिंह, जन्मेजय सिंह, पवन तिवारी, आनंद तिवारी, लवकेश तिवारी, अशोक कौशल, विष्णु कौशल, रामहेत वैश्य, सोनू यज्ञसेनी, पीके सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



यह यात्रा बड़ेगांव, वारिसगंज, कंजास होते हुए मुसाफिरखाना तक पहुंची। मुसाफिरखाना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र धर्म जागरण प्रमुख अभय ने कहा कि पहलगाम में हुई कायराना आतंकी घटना का देश मुंहतोड़ जवाब चाहता है। अब आतंकवाद को जड़ से समाप्त करना ही एकमात्र विकल्प है। इसके साथ ही मुसाफिरखाना में यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस को दिया रास्ता
जगदीशपुर (अमेठी)। सुबह बाजारशुकुल रोड पर आतंकवाद विरोधी यात्रा के दौरान मरीजों से भरी एंबुलेंस को देखकर प्रदर्शनकारियों ने तुरंत मार्ग दिया और मानवता का परिचय दिया। एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर जा रही थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान बाजारशुकुल मोड़ रोड, उतेलवा-जगदीशपुर रोड और रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर जायस मोड़ से शोहरत रेलवे क्रॉसिंग तक जाम लग गया। डायल 112 वाहन समेत दूल्हा-दुल्हन लेकर लौटती कई गाड़ियां भी घंटों फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed