{"_id":"63387edb9f56fe402759fd5f","slug":"people-protested-against-standardless-construction-work-amethi-news-lko6510313185","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पूरा होने से पहले टूटने लगा हाईवे पर निर्मित नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पूरा होने से पहले टूटने लगा हाईवे पर निर्मित नाला
विज्ञापन
14 : जायस : नाली निर्माण में अनियमितता पर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (अमेठी)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए निर्माणाधीन नाले में अनियमितता सामने आई है। खुद एनएचएआई द्वारा निर्माण करवाने के बावजूद बनने से पहले ही ऊपर की छत टूट रही है। हाईवे की दोनों पटरी पर 800-800 मीटर पूरे हकीम से कासिमपुर पर प्रस्तावित नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी पर लोगों में आक्रोश है।
टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों पटरी पर 75 लाख रुपये से पूरे हकीम से कासिमपुर तक दोनों पटरी पर 800-800 मीटर कवर्ड नाला निर्माण कार्य एनएचआई करवा रही है। नाले के निर्माण के तीसरे दिन ही ऊपर की छत जगह-जगह से टूटकर गिरने लगी है। पूरे हकीम, अमन पब्लिक स्कूल के सामने तीन दिन पहले बने नाले के ऊपर की छत शनिवार को टूटी देख स्थानीय लोगों में आक्रोश जताया। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कार्यदायी एजेंसी पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि नाले का निर्माण कार्य मानक के विपरीत किया जा रहा है। नाले में पतली सरिया व घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। कासिमपुर गांव के ग्रामीण सद्दाम, मोहम्मद साबिर, राकेश कुमार, राजकुमार, मनोज, बाबू, कल्लू ने बताया कि नेशनल हाईवे के निर्माण होने के बाद मार्ग के दोनों ओर नाले का निर्माण एनएचएआई करा रही है। मानक के विपरीत कार्य होने से नाले का निर्माण पूरा होने से पहले ही जगह-जगह छत टूट कर गिर रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तोड़ी छत
कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित कुमार ने ग्रामीणों पर नाले की छत तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर नाला तोड़ा गया है। जिसकी शिकायत नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अफसरों से की गई है। निर्माण कार्य में कोई अनियमितता नहीं की जा रही है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
एनएचएआई के परियोजना निदेशक समर सिंह ने बताया कि नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। मामले की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद निर्माण कार्य मानक के मुताबिक न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।