{"_id":"68e2cbe90dc57675ff0b9259","slug":"people-are-suffering-from-inflation-and-unemployment-swami-prasad-amethi-news-c-96-1-ame1002-149811-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त : स्वामी प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त : स्वामी प्रसाद
Mon, 06 Oct 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के मुराई का पुरवा गांव में आयोजित अखिल भारतीय मौर्य महासंघ के महोत्सव में मौजूद लोग। स्त्
अमेठी सिटी। अमेठी के मुराई का पुरवा गांव में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय मौर्य महासंघ के सम्राट अशोक विजयदशमी महोत्सव में पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने समान विचारधारा वाली पार्टियों से गठबंधन का संकेत देते हुए कहा कि उनकी पार्टी समानता, न्याय और जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी।
उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का होगा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जरूरत पड़ने पर समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का प्रयास किया जाएगा।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता अब महंगाई, बेरोजगारी और अन्याय से त्रस्त हो चुकी है। जनता परिवर्तन चाहती है और यह बदलाव अब तय है। उन्होंने अपील की कि जनता इस बार सोच-समझकर मतदान करे ताकि एक ऐसी सरकार बने जो जनहित में काम करे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय मौर्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्य, प्रवक्ता श्रीराम मौर्य, गौरव मौर्य, विकास मौर्य, सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।