फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patriotism is in our blood: Anjali

हमारे खून में है देशभक्ति : अंजलि

Mon, 09 Jun 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 09 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Patriotism is in our blood: Anjali
अमेठी के एक कार्यक्रम में नमो अटल विचार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजली मिश्रा पदा​धिकारियों के
अमेठी। शहर के बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर नमो अटल विचार मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजलि मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति हमारे खून में है। हम देश के लिए मर सकते हैं तो समय आने पर मार भी सकते हैं।
विज्ञापन




उन्होंने संगठन की भावना को जनसेवा से जोड़ते हुए कहा कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है। प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि यह संगठन आने वाले समय में एक विशाल वटवृक्ष के रूप में दिखाई देगा। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कई नए सदस्यों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन




इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, उपप्रबंधक उत्सव मिश्रा, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरज पांडेय, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलनायक आजाद, जिला महामंत्री रणविजय सिंह, हरिकेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यम राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed