फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patients will get better treatment facilities in villages

Amethi News: गांवों में मरीजों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा

Fri, 10 Nov 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Patients will get better treatment facilities in villages
अमेठी। ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को जिला अस्पताल दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ग्रामीण इलाकों में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सुविधाओं का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन


यहां पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर को लैपटाॅप व अन्य उपकरण दिए गए हैं। इसके माध्यम से वह मरीजों को ई संजीवनी के जरिए मुख्यालय व लखनऊ में बैठे चिकित्सकों से सीधी काउंसिलिंग कराकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे सकेंगी। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर को उपकरण प्रदान किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर मोबाइल से ई संजीवनी का संचालन करती थी, अब संसाधन मिल जाने के बाद और सुधार होगा। इससे काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. संजय शर्मा, डॉ. राम प्रसाद व डॉ. पीके उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्य में सुधार लाएं वर्ना होगी कार्रवाई
सीएमओ कार्यालय सभागार में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने नेत्र परीक्षण अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि मोतियाबिंद ऑपरेशन में तेजी लाया जाय। चश्मा वितरण की स्थिति को और बेहतर बनाएं। 17 व 18 नवंबर को जिला अस्पताल में लगने वाले शिविर के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed