{"_id":"680d2ffd9e4636a3360a1c89","slug":"patients-increased-due-to-fluctuations-in-weather-amethi-news-c-96-1-ame1008-139127-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े मरीज
Sun, 27 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवााद।
अमेठी सिटी। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार और सिर दर्द के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार मौजूदा संक्रमण के पीछे मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना है।
मौसम की अस्थिरता दिन में तेज धूूप के साथ भीषण गर्मी और रात व भोर में ठंडा मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। इस समय रेस्पिरेटरी संक्रमण से पैदा होने वाला बुखार है, जो अक्सर मौसम में बदलाव होने पर लोगों को चपेट में ले लेता है और व्यक्ति दर व्यक्ति आगे फैलता है। जिला अस्पताल सहित ग्रामीण क्षेत्र स्थित सीएचसी व पीएचसी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या आम दिनों के अपेक्षाकृत बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों में ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी बढ़ी है।
जिला अस्पताल की ओपीडी औसतन 800 से 1100 पार जा रही है। वहीं, अगर सीएचसी की बात करें तो अमेठी सीएचसी में ओपीडी का आंकड़ा 400 से 500 पार जा रहा है। यहीं हालात जगदीशपुर सहित अन्य सीएचसी व पीएचसी के भी हैं, जहां ओपीडी आम दिनों की अपेक्षा अधिक हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 829 पहुंचे मरीजों में से 401 मरीज सिर्फ बुखार से पीड़ित रहे। वहीं, 96 मरीज खांसी के 177 मरीज जुकाम व ठंड, पेट दर्द 84, दस्त के 83, डायरिया के 17 व 85 मनोरोगी रहे।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतें। संक्रमण से बचने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थान पर मास्क पहनें। हाथ धोने के साथ ही संतुलित आहार लेना लाभदायक होगा। डॉ. शुभम पांडेय ने कहा कि लगातार बुखार, गले में खराश, सिर और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराते हुए इलाज कराएं। नियमित रूप से हाथ धोएं, पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त पानी पिएं, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मौसम बदलने के कारण रेस्पिरेटरी संक्रमण से वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों को अपनी इम्युनिटी मजबूत रखने के लिए पोषण युक्त आहार लेना चाहिए और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज कराएं।