{"_id":"67006ebe31d94aec5b01d344","slug":"pathology-got-automatic-biochemistry-analyzer-machine-amethi-news-c-96-1-ame1008-126918-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पैथोलॉजी को मिली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पैथोलॉजी को मिली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन
Sat, 05 Oct 2024 04:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जांच के लिए भटकने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी को एक और ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन मिल गई है। जल्द ही कंपनी के इंजीनियर पैथोलॉजी में मशीन को स्थापित करेंगे। मशीन का संचालन होने के बाद मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। अवकाश के बाद मरीजों की संख्या डेढ़ हजार तक हो जाती है। अस्पताल की पैथोलॉजी में औसतन 300 मरीजों की छह हजार से अधिक प्रकार की जांचें होती हैं। ऐसे में मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता है। अब तक लैब में एक ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन ही है।
इससे किडनी, लिवर, यूरिया, यूरिक एसिड, प्रोटीन, आरएच फैक्टर, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर समेत करीब 15 प्रकार की जांचें की जाती हैं। इस मशीन से करीब साढ़े तीन हजार प्रकार की जांचें प्रतिदिन होती हैं। कभी-कभी मशीन में खराबी आ जाने से मरीजों की जांच कई दिनों तक बाधित हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने पैथोलॉजी में करीब 20 लाख रुपये की लागत से एक और ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन की खरीद की है। उम्मीद है कि कंपनी के इंजीनियर अगले सप्ताह में मशीन का इंस्टॉलेशन करेंगे। पैथोलॉजी के एलटी विनोद पांडेय ने बताया कि नई मशीन आ गई है। इससे मरीजों को ज्यादा सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
जांच में आएगी तेजी
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि पैथोलॉजी के लिए ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन की खरीद की गई है। मशीन का इंस्टाॅलेशन कराने के लिए कंपनी को पत्र भेजा गया है। अगले सप्ताह तक मशीन का इंस्टॉलेशन करा दिया जाएगा। अब मरीजों की जांच में तेजी आएगी। मरीजों को जल्द जांच रिपोर्ट मिल सकेगी।