फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pataliputra's engine failed, train stood for two and a quarter hours

Amethi News: पाटलिपुत्र का इंजन फेल, सवा दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

Fri, 14 Jun 2024 04:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Pataliputra's engine failed, train stood for two and a quarter hours
खड़ी ट्रेन
जगदीशपुर (अमेठी)। पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जा रही पाटलिपुत्र अप एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन तकनीकी कारणों से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास अचानक फेल हो गया। जिससे ट्रेन ठहर गई। भीषण गर्मी में यात्री परेशान होने लगे। कंट्रोल को सूचना देकर मालगाड़ी का इंजन मंगवाया गया। करीब सवा दो घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


पाटलिपुत्र से चलकर चंडीगढ़ जा रही ट्रेन का इंजन बृहस्पतिवार की सुबह 5.31 बजे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। अप मेन लाइन पर होम सिग्नल के पास ट्रेन का इंजन फेल हो गया। ट्रेन पायलट संजय कुमार यादव ने जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद कंट्रोल को अवगत कराया गया। इंजन फेल होने के बाद सिंदुरवा रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगाया गया।
विज्ञापन



मालगाड़ी के इंजन को सुरक्षा व संरक्षण नियमों के तहत 6.50 बजे ट्रेन से जोड़ा गया। तब 7.15 बजे ट्रेन को निहालगढ़ से लगभग सवा दो घंटे बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखन लाल मीना ने बताया कि 5.31 बजे ट्रेन आ गईं थी। जिसे 7.15 बजे मालगाड़ी के इंजन को मंगाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे तक गर्मी व उमस से परेशान रहे यात्रीपाटलिपुत्र एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यात्री गर्मी से परेशान रहे। कुछ लोग अपने तय समय पर गंतव्य को नहीं पहुंच सके। स्टेशन पर करीब दो घंटे ट्रेन खड़ी रही। ट्रेन रुकने पर लोगों ने बाहर उतर पर गर्मी से राहत महसूस की। लोगों को पेयजल की भी दिक्कत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed