{"_id":"5f9c49668ebc3e9bf136590b","slug":"passenger-facilities-on-platform-two-and-three-in-bad-shape-amethi-news-lko5478266162","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफॉर्म दो व तीन पर यात्री सुविधाएं बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफॉर्म दो व तीन पर यात्री सुविधाएं बदहाल
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण करने के बाद कार्यदायी संस्था मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान नहीं दे रही। सुविधा नहीं होने के चलते विभाग ने दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन ब्लॉक कर दिया है। मौजूदा समय बंद पड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को पेयजल, प्रसाधन व धूप की समस्या झेलनी पड़ेगी।
पांच मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक व डीआरएम संजय त्रिपाठी ने गौरीगंज-अमेठी के बीच रेल लाइन दोहरीकरण व उच्चीकृत भवन का निरीक्षण व लोकार्पण किया था। तब से अब तक छह माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन मूलभूत सुविधाएं विकसित नहीं की जा सकीं।
मार्च माह से ट्रेनों का संचालन बंद होने के बावजूद कार्यदायी संस्था प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन पर फर्श निर्माण व भवन की रंगाई-पुताई कराने के अलावा छांव, पेयजल व प्रसाधन के साथ ही बैठने की समुचित व्यवस्था मुहैया नहीं कर सकी।
विज्ञापन
कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू होने के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद संचालन विभाग ने दो व तीन नंबर प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन बंदकरते हुए प्लेटफॉर्म संख्या एक से ही करने में जुटा है। फिलहाल ट्रैक पर मात्र पांच जोड़ी ट्रेनें संचालित हो रही हैं।
ट्रैक पर संचालित सभी ट्रेनों का संचालन बहाल होने के बाद यात्रियों को स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर प्यास बुझाने के लिए गंदगी से पटा एक इंडिया मार्का टू हैंडपंप तो प्रसाधन के लिए वाह्य प्रसाधन का साहरा लेने को मजबूर होना पड़ेगा।
ऐसे में रेल विभाग भले ही स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का दावा कर रहा है लेकिन गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर दावा पूरी तरह फ्लॉप दिख रहा है। प्लेटफॉर्म पर पेयजल, प्रसाधन, छांव व बेंच की समुचित सुविधा नहीं होने सेे स्टेशन पर ठहराव वाली ट्रेन पर यात्रा करने वालों के साथ प्र्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को कई परेशानी उठानी पड़ेगी।
कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद संचालन विभाग ने टै्रक पर अप/डाउन सतलज एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस व प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया है। संचालित ट्रेनों पर यात्रियों को कन्फर्म आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की सुविधा मिल रही है।