फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Paddy crop in the field, delay in sow

खेत में सड़ रही धान की फसल, बोआई में भी देरी

Tue, 26 Oct 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Paddy crop in the field, delay in sow
5 : जगदीशपुर : सुखाने के बाद धान की फसल पीटते किसान। -संवाद - फोटो : AMETHI
जगदीशपुर (अमेठी)। बरसात खत्म होने के सप्ताह भर बाद भी खेतों में भरा पानी अभी तक नहीं सूख सका है। इसके चलते किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। किसी तरह पानी में डूबी फसल को उठा कर उसे सुखाने की जद्दोजहद की जा रही है तो दूसरी ओर खेत में भरा पानी निकालकर बोआई की तैयारी करना भी बड़ी चुनौती है। ऐसे में धान की फसल तो बर्बाद हुई ही, खेत तैयार न होने से अगली फसलों की बोआई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कठैरा के चौधरी का पुरवा गांव में मंगलवार को कई किसान खेत में भरे पानी में डूबी धान की फसल को किसी तरह काटकर सड़क के किनारे धूप में सुखाकर पीटते नजर आए। गौरतलब होगा कि बीते रविवार से मंगलवार के बीच क्षेत्र में रुक-रुक कर हुई बरसात से किसानों को काफी नुकसान हुआ था। सप्ताह भर बाद भी अधिकांश खेत लबालब हैं।
विज्ञापन

खेतों में भरा बरसात का पानी सूख नहीं रहा। इससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। फसल देरी से बोई जाएगी तो पैदावार प्रभावित होने के साथ समय भी ज्यादा देना पड़ेगा। किसान इस बात को लेकर भी परेशान हैं कि इतना नुकसान हो जाने के बाद भी अब तक प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली। किसानों का कहना था कि उनके नुकसान की भरपाई की जांच के लिए अभी तक प्रशासनिक अमले का कोई भी जिम्मेदार गांव तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed