{"_id":"63c2f2ad0f47c2424d1fccce","slug":"overhead-bridge-wall-construction-begins-at-northern-end-amethi-news-lko666615832-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: उत्तरी छोर पर उपरिगामी सेतु की दीवार का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: उत्तरी छोर पर उपरिगामी सेतु की दीवार का निर्माण शुरू
विज्ञापन
अमेठी। ककवा रोड स्थित 102 बी रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन उपरिगामी सेतु के उत्तरी छोर पर स्थित बाजार में दीवार (आरी वॉल) बनवाने का काम शुरू हो गया है। मशीनों के माध्यम से सड़क तोड़ने व खुदाई आदि का काम हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कार्यदायी संस्था पर मनमाने ढंग से काम व जलनिकासी व्यवस्था तोड़ने का आरोप लगाया।
गौरतलब हो कि शहर के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग पर 21.87 करोड़ की लागत से 616.550 मीटर लंबा बहुप्रतीक्षित उपरिगामी सेतु का निर्माण नामित संस्था सेतु निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। निर्माणकार्य पूरी करने की अवधि दिसंबर 2021 थी। लेकिन चिह्नित भूमि खाली नहीं होने से निर्माणकार्य में समस्या आ रही है।
जहां विद्युत लाइन स्थानांतरण का काम रुका है वहीं अन्य कार्य भी बाधित हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से उपरिगामी सेतु के दक्षिणी छोर ककवा रोड पर दीवार का निर्माण कार्य कर लिया गया है। वहीं शनिवार से उत्तरी छोर बाजार की ओर से दीवार बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दीवार बनवाने के लिए मशीनों द्वारा सड़क को तोड़ने के साथ ही जेसीबी मशीन से खुदाई का भी काम शुरू कर दिया गया है। खुदाई के चलते जहां बनी नालियां टूट गई है, वहीं जलनिकासी व्यवस्था टूटने से दूषित गंदा पानी जमा हो रहा है जिससे मोहल्ले में दुर्गंध उठ रही है। वहीं ककवा रोड के स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों को भी निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं होने के चलते विभिन्न परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
मोहल्ला निवासी विवेक भालोठिया ने कहा कि खोदाई करने के पूर्व एसडीएम प्रीति तिवारी व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में सर्विस रोड एवं नाली पहले बनाने की बात हुई थी। इसके बाद मनमाने ढंग से कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य किया जा रहा है। सत्यनारायण बरनवाल ने कहा कि नाली तोड़ दी गई है जिससे घरों में पानी भर रहा है और नाली टूटने से गंदा दूषित पानी भरने से दुर्गंध उठ रही है। अंकेश अग्रवाल ने कहा कि आने जाने के लिए पहले रास्ता बनवाया जाना चाहिए जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी न हो। विजय अग्रवाल ने कहा कि खोदाई के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सेतु निर्माण निगम के एई एसडी यादव ने बताया कि उपरिगामी सेतु के उत्तरी छोर स्थित दीवार के निर्माण का काम शुरू करा दिया गया है। इसके बाद अलग-अलग ठेकेदारों द्वारा नाली निर्माण होगा। वहीं भूमि न होने से विद्युत लाइन स्थानांतरित नहीं हो पा रही है।