फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Over 13,000 cases stalled due to boycott by Lekhpals.

Amethi News: लेखपालों के बहिष्कार से 13 हजार से अधिक मामले अटके

Tue, 06 Oct 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Over 13,000 cases stalled due to boycott by Lekhpals.
अमेठी सिटी। लेखपालों के अतिरिक्त हल्का कार्य बहिष्कार से जिले के करीब 525 राजस्व गांवों में आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों के सत्यापन समेत कई राजस्व कार्य प्रभावित हैं। 22 सितंबर से चल रहे बहिष्कार के कारण 12 हजार से अधिक प्रमाणपत्र आवेदन और 1,500 से अधिक शिकायत व वरासत के मामले निस्तारण का इंतजार कर रहे हैं। इससे छात्रवृत्ति, काउंसिलिंग, पेंशन और जमीन संबंधी काम कराने वालों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


अतिरिक्त हल्कों का प्रभार संभाल रहे लेखपालों के काम नहीं करने से संबंधित गांवों में रिपोर्ट और सत्यापन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। अमेठी समेत अन्य तहसीलों में कुछ लेखपालों को अलग-अलग पटलों पर संबद्ध किए जाने से उनके मूल हल्कों का काम भी प्रभावित है।
विज्ञापन


खंडहर की अर्चना ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र का आवेदन किया है, लेकिन तहसीलदार की आईडी पर लंबित है। बाहापुर की रोली पांडेय का ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र लेखपाल की रिपोर्ट नहीं लगने से आगे नहीं बढ़ रहा। अमेठी की कृष्ण देवी ने बेटे की छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाणपत्र और श्रीनाथ यादव ने पेंशन के लिए जरूरी प्रमाणपत्र का आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अक्तूबर से बढ़ेगा विरोध
लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि आठ अक्तूबर से आय, जाति, निवास समेत अन्य कार्यों का बहिष्कार होगा। 10 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध, 12 अक्तूबर को रक्तदान शिविर और 14 अक्तूबर को बाइक रैली प्रस्तावित है। 17 से 23 अक्तूबर तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार और 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रस्तावित है।

वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास
एडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर चल रहा है। जरूरतमंदों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed