फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Outpost in-charge beat shopkeeper for demanding arrears

बकाया मांगने पर चौकी प्रभारी ने दुकानदार को पीटा

Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge beat shopkeeper for demanding arrears
गौरीगंज (अमेठी)। संग्रामपुर थाना क्षेत्र की टीकरमाफी चौकी प्रभारी की गुंडई सामने आई है। दुकानदार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मिठाई व पनीर का करीब 2700 रुपये बकाया मांगने पर उसकी पिटाई कर जेब से दो हजार रुपये जबरन निकाल लेने का आरोप लगाया है। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीओ अमेठी को सौंपी है।
विज्ञापन

पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव बालीपुर निवासी अरुण कुमार त्रिपाठी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार में हॉट एंड स्वीट नाम से रेस्टोरेंट की दुकान चलाते हैं। एसपी दिनेश सिंह को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने कहा है कि पिछले 26 जनवरी को टीकरमाफी चौकी पर लड्डू व पनीर मंगाई गई थी जिसका 2,750 रुपये बकाया था। पिछले सप्ताह पीड़ित के भाई योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने चौकी के फालोअर से बकाया मांगा था। आरोप है कि चार अप्रैल को फालोअर द्वारा उनके भाई को पनीर लेने के बहाने दुकान पर बुलाया गया। पीड़ित का भाई शाम करीब चार बजे जब दुकान पर पहुंचा तो बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियों पर सादे कपड़ों में चौकी प्रभारी धीरेंद्र वर्मा, फलोअर अनुज पांडेय तथा एक अन्य व्यक्ति मौजूद थे। दुकान पर पुहंचते ही चौकी प्रभारी गाली देते हुए लात घूसों से मारने पीटने लगे। प्रभारी ने तलाशी लेने को कहा तो फालोअर ने उसकी जेब में रखे दो हजार रुपये भी जबरन निकाल लिया। इस बीच बाजार के लोग एकत्र होने लगे तो प्रभारी उनके भाई को जबरन प्राइवेट गाड़ी में बैठाकर चौकी लाए। कहा है कि जब अरुण सूचना पाकर चौकी पहुंचे तब प्रभारी ने उन्हें भी गाली देते ीुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। अरुण ने एसपी ने पूरे प्रकरण की सक्षम अधिकारी से जांच कराकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी ने बताया कि सीओ अमेठी अर्पित कपूर को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है। जांच में आरोप सिद्ध होने पर विभागीय के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed