{"_id":"676dacd30e7c6fcede0b6364","slug":"opponents-beat-young-man-with-sticks-in-land-dispute-amethi-news-c-96-1-ame1002-131962-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भूमि विवाद में विपक्षियों ने युवक को लाठियों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भूमि विवाद में विपक्षियों ने युवक को लाठियों से पीटा
Fri, 27 Dec 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगढ़ (अमेठी)। भूमि विवाद में शिकायत करने से नाराज विपक्षियों ने दुकान में घुसकर युवक की लाठी-डंडे से पिटाई करते हुए तोड़फोड़ की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे इबदुल्लाह गांव निवासी राममिलन का आरोप है कि उसकी भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। शिकायत पर पिछले दिनों पुलिस व राजस्व टीम ने पैमाइश करवाते हुए उसे कब्जा दिलाया था। इसके बाद विपक्षियों ने भूमि पर दोबारा कब्जा कर लिया। उसने मामले की शिकायत फिर की थी। इससे नाराज गांव के ध्रुवराज व सचिन अपने आठ साथियों संग उसकी लाठी-डंडों से लैस होकर मंगलवार को सुबह उसकी दुकान पर पहुंच गए।
आरोपियों ने उसकी पिटाई करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ श्यामनारायण पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है