{"_id":"64bc1c6b92c1f9f178091878","slug":"operation-of-two-trains-affected-due-to-derailment-of-goods-train-amethi-news-c-96-1-ame1002-2261-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मालगाड़ी बेपटरी होने से दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मालगाड़ी बेपटरी होने से दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित
Sat, 22 Jul 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। रहमतनगर में शनिवार को बेपटरी हुई मालगाड़ी से ट्रैक से गुजरने वाली दो ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। बेगमपुर व उपासना एक्सप्रेस के देर से संचालित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
लखनऊ-उतरेटिया-सुल्तानपुर-वाराणसी ट्रैक पर रहमतनगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक मालगाड़ी बेपटरी होने से डाउन की मेन लाइन प्रभावित हो गई। रहमतनगर में मेन लाइन प्रभावित होने से बेगमपुरा एक्सप्रेस को लखनऊ में ही रोक दिया गया तो उपासना एक्सप्रेस भी लखनऊ के आउटर पर रोकना पड़ा। मालगाड़ी को हटाने के बाद ट्रैक पर संचालन बहाल हुआ डाउन साइड की ट्रेन का परिचालन हुआ।
निहालगढ़ स्टेशन पर शनिवार को जम्मूतवी से चलकर वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस सुबह 8.38 बजे के बजाए दोपहर 12.22 बजे पहुंची। देहरादून से चलकर हावड़ा को जाने वाली जाने वाली उपासना एक्सप्रेस निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर 9.39 पर निर्धारित समय के बजाए दोपहर एक बजे पहुंची। दोनों ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्रियों को घंटों उमस भरी गर्मी के बीच बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखन लाल मीना ने बताया कि शनिवार को रहमत नगर में मालगाड़ी के बेपटरी होने से डाउन में जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ रहमत नगर के मध्य फंसने से हुई लेट हो गई है। उपासना एक्सप्रेस ट्रेन पहले से देर से संचालित होने से प्रभावित नहीं हुई।